logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: शराबी बेटे ने माँ पर चाकू से किया हमला, गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती


भंडारा: शराब के लिए पैसे देने से इनकार करने पर एक कलयुगी बेटे ने अपनी माँ पर तलवार से हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग माधुरी निनवे (60) गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं स्थिति गंभीर होने के बाद उसे नागपुर के लिए रेफर कर दिया गया। इस वारदात के बाद आरोपी मुन्ना मनोहर निनावे (30, भगत सिंह वार्ड) थाने पहुँचा और खुद को सरेंडर कर दिया। यह वारदात शुक्रवार सुबह पांच बजे हुई। 

मिली जानकारी के अनुसार शहर के छोटा बाजार चौक स्थित शहीद भगत सिंह वार्ड में माधुरी निनवे अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी। पति की मौत के बाद माधुरी शराब की दुकान चला रही थीं। उसके छोटे बेटे मुन्ना निनावे को शराब की लत लग जाने के कारण वह रोज पैसे के लिए अपनी मां को परेशान करता था। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह रोज शराब पीता था और अपनी मां को गालियां देता था या कभी-कभी तो मारता भी था।

कल जब उसने अपनी मां से शराब के लिए पैसे मांगे तो उसने मना कर दिया। इसी के चलते उसने रात में अपनी मां को गाली दी। तभी सुबह 5 से 5.30 बजे के बीच नशे में धुत मुन्ना चाकू लेकर घर आया और अपनी मां के पेट व गर्दन पर बार-बार वार करने लगा। पल भर में वह खून से लथपथ हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के बाद उसे नागपुर रेफर कर दिया गया है। 

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने हथियार को घर के पास ही स्थित नाले में फेंक दिया। इसके बाद वह थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।