logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: तुमसर-रामटेक मार्ग पर भीषण हादसा: ट्रक और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत, तीन लोगों की मौके पर ही मौत, एक गंभीर


भंडारा: महाराष्ट्र के भंडारा जिले से इस वक्त एक बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है। भंडारा जिले के तुमसर-रामटेक मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी है। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद चार पहिया गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब धान से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक तुमसर से रामटेक की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा यानी रामटेक से तुमसर की तरफ आ रही महिंद्रा बोलेरो गाड़ी के साथ ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो गाड़ी पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसमें सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही तुमसर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से क्रेन के जरिए क्षतिग्रस्त गाड़ी से शवों को बाहर निकाला। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए तुमसर के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है।