logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: लांड्री से मिले सात करोड़, पुलिस पूछताछ के लिए बैंक मैनेजर सहित कई को हिरासत में लिया


भंडारा: तुमसर के इंदिरा नगर स्थित राजकमल लांड्री से पुलिस द्वारा करीब 6 से 7 करोड़ रुपये की नकदी जब्त किए जाने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

सूचना मिलने पर भंडारा में एलसीबी पुलिस ने लॉन्ड्री पर छापा मारकर पैसे जब्त कर लिए। इस मामले में एक नामी बैंक के मैनेजर जगदीश काटकर समेत सात लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इतनी बड़ी रकम का मालिक कौन है।

हवाला एक अवैध कारोबार है और हवाला रैकेट चलाने वाले दलाल हवाला के जरिए संबंधित व्यक्ति तक पैसा भेजते हैं। इसके लिए संबंधित व्यक्ति एक विशिष्ट कोड वर्ड का उपयोग करके अपने शहर में एजेंट से संपर्क करता है और उसे कोड बताता है, जिसके बाद एजेंट व्यक्ति को पैसा दे देता है, इस प्रकार हवाला के माध्यम से अवैध रूप से धन का आदान-प्रदान होता है।

पुलिस पहले भी कई बार हवाला कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। कुछ मामलों में बैंक मैनेजर भी हवाला कारोबार में शामिल होते हैं, बैंक मैनेजर हवाला कारोबारियों की सहायता करते हैं और उन्हें पैसे निकालने में मदद करते हैं। इसीलिए पुलिस ने हवाला कारोबार में शामिल एक बैंक मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है। उपरोक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन के मार्गदर्शन में एलसीबी एसएचओ नितिन चिंचोलकर द्वारा की गई है।