logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Bhandara

Bhandara: बाघ के खाल की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार


भंडारा: गुप्त जानकारी के आधार बुधवार को कार्रवाई करते हुए नागपुर वन विभाग ने बाघ की खाल को बचने के लिए तैयार बैठे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नीलेश सुधाकर गुजराती (33, चंद्रपुर) और विकास बथोली बाठो (31, चंद्रपुर) के रूप में की गई है। इस दौरान आरोपियों से बाघ की खाल भी बरामद की है।

विस्तृत जानकारी यह है कि वन विभाग को पावनी में बाघ की खाल की तस्करी की सूचना कुछ माह पहले मिली थी। वन विभाग इस पर नजर रखे हुए था। पावनी वन क्षेत्र में आज सुबह दोनों तस्करों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों को बाघ की खाल व दुपहिया वाहन के साथ हिरासत में लिया गया है। वन विभाग ने तस्करों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत वन अपराध दर्ज किया जाएगा।