Bhandara: साकोली में दर्दनाक सड़क हादसा, इंजीनियरिंग के दो छात्रों की मौत
भंडारा: जिले के साकोली तहसील में पळसपाणी-चांदोरी मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में इंजीनियरिंग के दो छात्रों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शैक्षणिक दौरा खत्म कर लौटते समय तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
हादसा इतना भीषण था कि सौंदड निवासी कुणाल गोटफोडे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अर्जुनी मोरगाव निवासी महेश कामशेलवार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
admin
News Admin