logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, आठ यात्री घायल


भंडारा: ओवरटेक करने के प्रयास में टाटा मैजिक विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलाड़ी परिसर में हुए इस हादसे में में टाटा मैजिक के चालक सहित आठ यात्री घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए भंडारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार, टाटा मैजिक वाहन क्रमांक MH36F8058 में भंडारा से लाखनी की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन पालडी परिसर में पहुंचा। तो सामने चल रहे वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक क्रमांक MH40BG4296 से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई।

इस हादसे में टाटा मैजिक में सवार आठ यात्री घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए भंडारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां फ़िलहाल सभी खतरे के भरी है। घटना की जानकारी मिलते ही करधा पुलिस ने नंदकुमार डोमाजी रामटेके (बाकी खेड़ेपार) की शिकायत पर टाटा मैजिक चालक नंदलाल डेंग (बाकी कन्हलमोह) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आगे की जांच जारी है।