logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: ट्रक ने दोपहिया को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौके पर मौत


भंडारा: दोपहिया से जा रहे पति-पत्नी को सामने से आते ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक के पहिये के निचे आने के कारण दोनों की मौके पर मौत हो गई। यह दुर्घटना तुमसर-भंडारा रोड के खरबी गांव के पास हुई। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। इस हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। 

मिली जानकारी के अनुसार, दंपति अपने दो पहिया से तुमसर से भंडारा जा रहे थे। वहीं कोयले से भरा ट्रक भंडारा से तुमसर की तरफ जारहा था। जैसे ही दोनों खरबी गांव के पास पहुंचे सामने से आते तेज रफ़्तार ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण दोनों  पहिये के निचे आ गए, जिसमें दोनों की मौत हो गई। हादसा कितना भीषण था इसी से समझा जा सकता है कि, महिला का केवल पैर ही बच पाया, बाकी पूरा शरीर पीस गया। 

हदसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने आरोपी ट्रक चालक को पकड़ लिया। लोगों ने  पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। फ़िलहाल पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।