logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या कर पेट्रोल डालकर शव को जलाया, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार


भंडारा: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या कर उसके शव को पेट्रोल डाल कर जलाने की घटना सामने आई है। यह घटना केसलवाडा- गराडा रोड परिसर में हुई। मृतक युवक की पहचान श्रीकांत माधव हटवार (३२) के रूप में हुई है। वहीं इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी आनंद हरिनारायण टेंभुर्णे (४०) के रूप में हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी और मृतक एक ही गांव के निवासी हैं। वहीं दोनों का घर भी आमने-सामने हैं। दोनों के बीच पिछले कई सालों से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर कई बार दोनों के बीच मारपीट भी हुई। जिसके बाद आरोपी ने मृतक के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला भी दर्ज कराया था। 

घटना वाले दिन आरोपी आनंद ने नाबालिगों के साथ मिलकर पहले श्रीकांत की हत्या की और इसके बाद साबुत मिटने के लिए शव को पेट्रोल से जलने का प्रयास किया। हालांकि, वह सफल नहीं हो सका। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आगे की जाँच कर रही है।