logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: युवक की हत्या, पुलिस ने 7 नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया


भंडारा: भंडारा शहर के जालाराम चौक इलाके में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। इस मामले में पुलिस ने 7 नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद शहर में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान कार्तिक भंडारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पुराने विवाद के चलते सात नाबालिग लड़कों ने देर रात जालाराम चौक पहुंचकर कार्तिक पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उस पर पत्थरों और चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और सातों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया। हालांकि, यह हत्या शहर पुलिस थाने के नजदीक होने के कारण पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर में चर्चा है कि आखिर अपराधियों में कानून का डर क्यों नहीं बचा। लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर नागरिकों में भी नाराजगी दिखाई दे रही है।