logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: DRI की बड़ी कार्रवाई, मौदा में 42 लाख रुपये से अधिक का 211 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर के मौदा में राजस्व खुफिया निदेशालय ने गुप्त सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर से 211 किलो गांजा जब्त किया है। बताया गया है कि पकडे गए माल की कुल कीमत 42 लाख रुपये से अधिक है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागपुर के पास मौदा टोल पर एक ट्रॉली ट्रैक्टर को रोका गया। यह ट्रैक्टर के साथ था। ट्रैक्टर के साथ ट्रॉली की भी बारीकी से तलशी ली गई। तलाशी के बाद उस ट्रॉली के नीचे एक बनाए गए एक होल में गांजे के 100 अलग-अलग पैकेट मिले। जिसकी कीमत 42.2 लाख रुपये है।

राजस्व विभाग को ट्रैक्टर में से कुल 211 किलो गांजा मिला। इसके बाद विभाग ने ट्रैक्टर में सवार दो लोगों को एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया। वहीं, पुलिस द्वारा आगे की जांच शुरू कर दी गई है।