logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

एसीबी की बड़ी दबिश,वर्धा के उपजिलाधिकारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार किया गया,कैबिन से पांच लाख से अधिक की रक़म बरामद


वर्धा/ भंडारा: एंटी करप्शन ब्यूरो की नागपुर यूनिट ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्धा में उपजिलाधिकारी( डिप्टी कलेक्टर ) को 20 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हांथ गिरफ़्तार किया है.यह कार्रवाई सरकारी गेस्ट हॉउस में हुई जिसके बाद जिले के पुरे प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया.इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने वर्धा के डिप्टी कलेक्टर और जिला आपूर्ति अधिकारी 50 वर्षीय विजय कृष्णराव सहारे और एक निजी व्यक्ति जिसके माध्यम से रिश्वत की रकम पहुंची थी ऋषिकेष रमेशराव ढोडरे को गिरफ़्तार किया गया है.डिप्टी कलेक्टर इन दिनों वर्धा के सरकारी गेस्ट हाउस में ठहरा हुआ था.जहां कार्रवाई के लिए पहुंची सिर्फ रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपए नहीं बरामद हुए बल्कि इसके साथ अलग-अलग लिफाफों में 5 लाख 60 हजार रुपए से अधिक की रकम बरामद हुई है.एसीबी अब इन पैसों के स्त्रोतों का पता लगा रही है.दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर वर्धा शहर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है.यह कार्रवाई गुरुवार रात हुई.
इस शिकायत के शिकायतकर्ता की दो सरकारी राशन की दुकानें है.इन दुकानों के माध्यम से दुकानदार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत तय नियम के तहत कमीशन मिलता है.इन्ही कमीशन का 7 महीने का बकाया रिलीज़ करने के एवज में डिप्टी कलेक्टर के प्रति दुकान 25 हजार रूपए यानि 50 हजार रूपए की डिमांड की,बात 40 हजार रूपए में तय हुई.शिकायतकर्ता पैसे देने की हामी तो दर्शाई लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं था तो उसने इसकी शिकायत एसीबी को कर दी.शिकायत पर संज्ञान लेकर की गई कार्रवाई के तहत रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपए की सरकारी गेस्ट हॉउस में रिश्वत लेते हुए डिप्टी कलेक्टर और उसके साथ को गिरफ़्तार कर लिया गया.