logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

अकोला के पातुर-नंदापुर क्षेत्र में काला हिरण शिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार, १० किलो मांस जब्त


अकोला: अकोला क्षेत्रीय वन विभाग के पातुर-नंदापुर क्षेत्र में अवैध रूप से काले हिरणों का शिकार कर उनका मांस बेचने की तैयारी कर रहे आरोपियों को वन विभाग की एक टीम ने रंगे हाथों पकड़ा। वन परिक्षेत्र अधिकारी विश्वास थोरात के नेतृत्व वाली टीम ने पुलिस उपनिरीक्षक अभिषेक नवघरे के सहयोग से यह स्टिंग ऑपरेशन किया।

मुर्तिजापुर तहसील कनाडी घोंगा निवासी आरोपी फूलसिंह सीताराम जाधव को 10 किलो काले हिरण का मांस, दो चाकू, लकड़ी के डंडे, काले हिरण की खोपड़ी और एक वाहन के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

यह सफल अभियान उप वन संरक्षक सुमत सोलंके और सहायक वन संरक्षक नम्रता ताले के मार्गदर्शन में चलाया गया। वन विभाग ने समाज के जिम्मेदार नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें कोई अवैध शिकार दिखाई दे तो तुरंत 1926 पर सूचित करें।