logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर के 18 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ऐतिहातन सभी विद्यालय को किया गया बंद; पुलिस का कड़ा बंदोबस्त


नागपुर: संतरानगरी नागपुर से बेहद की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां शहर के 18 नामी स्कूलों और जिलाधिकारी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी सामने आई है। इस धमकी के बाद ऐतिहातन सभी स्कूलों को बंद करते हुए छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सभी जगह पुलिस का कड़ा बंदोबस्त किया गया है। 

गौरतलब है कि, 19 अगस्त को ई-मेल के जरिये शहर के 18 नामी और जिलाधिकारी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। धमकी देने वाले कहा था कि, वह 31 अगस्त को सभी स्कूलों और जिलाधिकारी कार्यालय की बिल्डिंग को बंसी उड़ा देगा। आज 31 अगस्त होने के कारण छात्रों के पलकों में भय का वातावरण था। जिसको देखते हुए सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई। 

पुलिस बेहद अलर्ट, स्कूलों के बाहर कड़क बंदोबस्त 

इस गंभीर मामले की पुलिस ने तत्काल दखल लेते हुए जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान प्राथमिक जानकारी सामने आई है कि यह संदिग्ध ई-मेल फ्रांस और बांग्लादेश से भेजा गया था। ई-मेल प्राप्त होते ही बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) ने सभी स्कूलों और जिलाधिकारी कार्यालय परिसर की गहन जांच की थी। राहत की बात यह है कि जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

ई-मेल में उल्लेखित 31 अगस्त की तारीख आज होने के कारण नागपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी तरह का जोखिम न लेते हुए सभी 18 स्कूलों और जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में कड़ा पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया है। नागरिकों और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और घबराएं नहीं। नागपुर पुलिस प्रशासन ने सभी से शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया है।