logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

प्रेमी ने प्रेमिका के साथ मारपीट कर किया बलात्कार



नागपुर- प्रेमसंबंध होने के बाद युवती द्वारा शारीरिक संबंध के लिए मना कर दिए जाने ओर आरोपी प्रेमी ने न केवल उसके साथ मारपीट की बल्कि बलात्कार भी किया। इस मामले में नागपुर की जरीपटका पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ़्तार किया है.गिरफ़्तार आरोपी कृषि नगर निवासी  20 वर्षीय केतन दुर्गाप्रसाद माटे है.पुलिस के माध्यम से सामने आयी जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय पीड़िता शहर के जरीपटका इलाके में अपनी माँ के साथ रहती है.वह एक कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर काम करती है.जब पीड़िता 10 वी में थी उसी दौरान एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात केतन माटे से हुई.आरोपी केतन पेंटिंग का काम करता है.धीरे धीरे पहचान प्रेम में तब्दील हो गयी दोनों एक साथ घूमने जाने लगे.दोनों के प्रेम की चर्चा वो जिस बस्ती में रहते है वहां थी.दोनों के परिवारों को अपने बच्चो के प्रेम की ख़बर थी.दोनों परिवारों ने बच्चो की शादी की तैयारी भी दर्शायी थी इसलिए उनके प्रेम को समाज ने भी स्वीकार कर लिया था.लेकिन बीते कुछ दिनों से आरोपी केतन पीड़िता के घर आकार उससे जबरजस्ती शारीरिक संबंध स्थापित किये जाने का दबाव बना रहा था.पीड़िता की माँ ने इस बात को लेकर आरोपी को धमकाया भी था.लेकिन केतन अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और वह पीड़िता से मारपीट पर उतारू हुआ.एक दिन आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट कर उसके साथ बलात्कार किया।इस घटना के बाद पीड़िता ने थाने में पहुंचकर आरोपी के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया.