logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर में भाई ने भाई को मारी गोली, मौके पर ही मौत


चंद्रपुर: शहर के जुनोना मार्ग स्थित इलाके में आज शाम दो सगे भाइयों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप धारण किया। घरेलू कहासुनी के बाद सोनू सिंह टाक नामक युवक ने अपने ही बड़े भाई बुधा सिंह टाक पर देसी कट्टे से गोली चला दी। इस फायरिंग में बुधा सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी सोनू सिंह टाक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने घटनास्थळ का पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, टाक परिवार पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। कुछ वर्ष पहले इनके एक और भाई संतोष सिंह टाक की भी हत्या हो चुकी है। बुधा सिंह और सोनू सिंह का नाम अवैध धंधों, दहशत फैलाने और आपराधिक वारदातों में पहले भी सामने आया है स्थानीय नागरिकों के अनुसार, इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में डर का माहौल बन गया है। पुलिस ने इलाके में गस्त बढ़ा दी है और आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह आपसी पारिवारिक विवाद का परिणाम बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी सोनू सिंह की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।