logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

भाई बहन का रिश्ता शर्मसार, भाई ने चचेरी बहन के साथ किया बलात्कार, हुई गर्भवती


नागपुर: कन्हान थाना अंतर्गत भाई द्वारा चचेरी बहन के साथ बलात्कार करने का संगीन मामला सामने आया है। यही नहीं इस दौरान पीड़िता सात महीने की गर्भवती भी हो गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अजय खन्ना हाथगाड़े (19) को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने परिजनों के साथ कन्हान क्षेत्र में रहती थी। वहीं घर के सामने चाचा भी तम्बू डालकर अपने तीन बेटे और बेटी के साथ रहते थे। चाचा के बीच वाला बेटा यानी आरोपी दिन भर पीड़िता के घर पर बैठे रहता था। वहीं आरोपी जबरदस्ती बलात्कार करता। वहीं बदनामी के डर से पीड़िता किसी को कुछ बताती नहीं थी।

जनवरी महीने में युवती का रिश्ता तय हो गया। वहीं मई महीने में रीति-रिवाज के साथ उसकी शादी हो गई। शादी के बाद से युवती के पेट में लगातार दर्द होता। जिसको लेकर पता उसपर शक करता।  हालांकि, जब पेट दर्द नहीं रुका तो पति ने उसे डॉक्टर को दिखाया। जहां युवती २४ हफ्ते और चार दिन की गर्भवती निकली। पति ने इसको लेकर पूछताछ की तब पीड़िता ने आपबीती बताई। कन्हान पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। फ़िलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है।