logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

बुलढाणा:चोरी के 11 आरोपी गिरफ़्तार,हीरा, सोना, चांदी, नकदी समेत 40 लाख का माल बरामद


बुलढाणा: जिले के शेगाव में स्थानीय अपराध शाखा ने बड़ी चोरी का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों गिरफ्तार किया है. साथ ही चोरो के पास से हीरा, सोना, चांदी, नकदी समेत कुल 40 लाख 31 हजार रुपए का माल जब्त किया है. 

बुलढाणा जिले के शेगांव मटकरी गली स्थित आनंद पालदीवार के बंगले में 15 जनवरी 2023 की मध्य रात्रि में बड़ी डकैती हुई. इसमें अज्ञात चोरों ने नकदी, हीरे, सोने चांदी के जेवरात समेत कुल 92 लाख रुपये का सामान लूट लिया। उसी के आधार पर पुलिस ने अपनी विभिन्न टीमों के माध्यम से बड़े ही फ़िल्मी अंदाज में पड़ताल की और ग्यारह आरोपियों को गिरफ्तार किया. वहीं एक आरोपी फिलहाल फरार है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 40 लाख 31 हजार 981 रुपये का माल बरामद किया गया है. पुलिस  फरार चल रहे एक आरोपी सहित शेष सामान को जब्त करने का प्रयास कर रही है. जिला पुलिस अधीक्षक सारंग आव्हाड ने पत्रकार वार्ता कर यह जानकारी दी है।