logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: दो गुटों में हुई जोरदार झड़प, दो जख्मी; पुलिस ने 18 को किया गिरफ्तार


बुलढाणा: बुलडाणा तहसील के रायपुर पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम सतगांव भुसारी में मंगलवार रात को दो गुटों में झड़प हो गई। इस में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची और 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 

मिली जानकारी के अनुसार, कल रात करीब साढ़े नौ बजे मामूली विवाद को लेकर युवकों के दो गुटों में लाठियों से मारपीट हो गई और दंगे जैसी स्थिति बन गई। 2 युवक घायल हो गए हैं. रायपुर थानेदार दुर्गेश राजपूत को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वे मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बुलढाणा, चिखली और धाड से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया।

पुलिस ने बताया कि रात में दोनों गुटों के 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. सतगांव भुसारी में दो गुटों में पिछले कुछ दिनों से मारपीट हो रही थी. ऐसे में बीती रात दोनों गुट आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे की जमकर पिटाई कर दी. इससे गांव की शांति भंग हो गयी और दंगे जैसी स्थिति बन गयी. फिलहाल गांव में शांति है।