logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: विधायक श्वेताताई महल्ले के अंगरक्षक ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत


बुलढाणा: बुलढाणा से बड़ी ब्रेकिंग खबर सामने आ रही है. चिखली की बीजेपी विधायक श्वेताताई महाले पाटिल के अंगरक्षक पुलिस अधिकारी अजय गिरी ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. कुछ देर पहले बुलडाणा शहर में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया है। तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

चिखली से भाजपा विधायक श्वेताताई महाले पाटिल के अंगरक्षक पुलिस अधिकारी अजय गिरी आज ड्यूटी पर नहीं थे. विधायक श्वेता ताई महादेव पाटिल को पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिए बंदूक दी गई है. बताया गया है कि उन्होंने उस बंदूक से खुद को सिर में गोली मार ली. फिलहाल गिरि को जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गिरि बुलढाणा शहर में पुलिस कॉलोनी में रह रहे थे और उन्होंने अपने आवास पर खुद को गोली मार ली. जिला सामान्य अस्पताल के डॉक्टर ने गिरि को मृत घोषित कर दिया. कुछ दिन पहले ही अजय गिरी को मुंबई से बुलढाणा स्थानांतरित किया गया था.