logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: एनसीपी के बुलढाणा शहर अध्यक्ष पर हमला, एक गिरफ्तार


बुलढाणा: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बुलढाणा शहर अध्यक्ष अनिल दत्तात्रेय बावस्कर पर कल रात तीन लोगों ने हमला किया। सतर्क बावस्कर ने हमले को विफल कर दिया और एक को पकड़ लिया, जबकि अन्य दो भाग निकले। इस मामले में बुलढाणा शहर पुलिस में तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

एनसीपी शहर अध्यक्ष अनिल बावस्कर कल रात 8 बजे अपने डोसा सेंटर पर थे. इसी दौरान अचानक दो अज्ञात व्यक्ति मुंह बांधे हुए वहां आये और उन्होंने बावस्कर को अपने पास मौजूद लोहे की रॉड से पीटना शुरू कर दिया. बावस्कर ने रॉड को अपने दाहिने हाथ से रोक दिया। उस वक्त वहां मौजूद शुभम प्रह्लाद काले, सोनू श्रीराम अनासुने उनकी मदद के लिए दौड़े और एक हमलावर को पकड़ लिया। 

वहीं दूसरा हमलावर दोपहिया वाहन पर तीसरे की मदद से भाग निकला। बावस्कर पकड़े गए हमलावर को बुलढाणा शहर पुलिस के पास ले आए। वहां उसका नाम पूछा गया तो उसने बताया गजानन विलास शिंदे (रा माणिकनगर, जालना) बताया। पुलिस आगे की जांच कर रही है कि बावस्कर पर हमला क्यों किया गया। बहरहाल इस घटना से हड़कंप मच गया है।