logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

Buldhana: दहला बुलढाणा! दो बच्चों का अपहरण, एक की हत्या, दूसरा अभी भी लापता


बुलढाणा: पिछले तीन दिनों में बुलढाणा जिले में अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चों का अपहरण हो गया है. इनमें से एक की हत्या कर कचरे के ढेर में फेंक दी गई. 14 साल का एक और लड़का अभी भी लापता है. खास बात यह है कि ये दोनों घटनाएं तब हुई हैं जब राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक आयरन मैन कृष्ण प्रकाश वार्षिक सत्यापन कार्य के सिलसिले में जिले में डेरा डाले हुए थे.

दो दिन पहले, बुलढाणा जिले के चिखली तहसील के अंबाशी गांव से 10 वर्षीय शेख अरहान शेख हारून का अपहरण कर लिया गया था। जांच के बाद पता चला है कि उसकी हत्या कर दी गई है. जब पुलिस ने बच्चे की तलाश की, तो अरहान के रिश्तेदार, शेख अंसार को पुलिस ने संदेह के आधार पर हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की, उसने अरहान का अपहरण करने और उसका गला घोंटने की बात कबूल कर ली और पुलिस को बताया कि सबूत मिटाने के लिए उसके शव को खाई में दबा दिया गया है. पुलिस ने रात में अरहान के शव को कब्र से बाहर निकाला और शव को कब्जे में ले लिया। वहीं आरोपी शेख अंसार शेख नसीर पर हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है. 

इस घटना के बाद शेगांव तहसील से इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां के नागझरी का एक 14 वर्षीय लड़का कल से लापता है। लड़के का नाम कृष्णा राजेश्वर कराले है। वह मंगलवार सुबह 10 बजे स्कूल गया था। स्कूल के बाद भी काफी समय बीत जाने के बाद भी कृष्णा घर नहीं लौटा। परिवार इधर उधर तलाशी की। गांव व स्कूल क्षेत्र में काफी खोजबीन के बाद भी कृष्णा नहीं मिला। आज 24 जुलाई की सुबह तक कृष्णा का कोई पता नहीं चला। वह शेगांव के एक स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ रहा है। उनका परिवार चिंतित है और हर जगह उनकी तलाश की जा रही है।

पिछले कुछ दिनों में जिले में नाबालिग बच्चों के लापता होने के मामले बढ़ गए हैं। पुलिस ने माँ-बाप अपने बच्चों पर कड़ी नजर रखने की भी अपील की थी। 

देखें वीडियो: