logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

Buldhana: शेगांव पुलिस ने 'भाईगिरी' करने वालों को सिखाया सबक! युवक को पीटने वाले दादाओं की शहर में निकला जुलूस


बुलढाणा: शेगाव शहर पुलिस  ने 11 अक्टूबर की रात को चार पहिया वाहन में एक युवक को बेरहमी से पीटने और 'भाईगिरी' करके दहशत फैलाने वाले स्वयंभू दादाओं को कड़ा सबक सिखाया है। पुलिस ने न केवल आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि उनकी शहर में  पैदल घुमाया और उन्हें बीच चौराहे पर कान पकड़कर माफी भी मंगवाई।

शेगाव शहर पुलिस ने ताड़ी इलाके में 'भाईगिरी' (गुंडागर्दी) करके दहशत फैलाने वाले युवकों पर सख्ती से लगाम लगाई है। इस गुंडागर्दी को खत्म करने के उद्देश्य से, शहर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक नितिन पाटिल ने हाल ही में एक गंभीर अपराध में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की शहर में पैदल जुलुस निकाला। 

6 अक्टूबर की रात 11:30 बजे जगदंबा चौक इलाके में आरोपियों ने एक युवक को जबरदस्ती चार पहिया वाहन में बैठाया और लकड़ी के डंडे तथा बेल्ट से उसकी बुरी तरह पिटाई की थी। पीड़ित युवक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विशाल जाधव, प्रमोद जाधव, रोहन चौकके, अक्षय चौकके और अन्य 3 से 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

आपराधिक प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाने और नागरिकों के मन से भय कम करने के लिए, पुलिस निरीक्षक नितिन पाटिल के नेतृत्व में अपराध जांच दल ने भाईगिरी करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद, पुलिस ने उसी इलाके में इन चारों आरोपियों की पैर से पैदल  जुलुस निकाला। इतना ही नहीं, उन्हें बीच चौराहे पर कान पकड़कर सार्वजनिक रूप से माफी भी मंगवाई गई, ताकि गुंडागर्दी करने वालों को सख्त संदेश दिया जा सके।