logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: बेटे ने की पिता की हत्या, फिर गुमशुदगी का रचा ड्रामा; 10 दिन बाद हुआ सनसनीखेज खुलासा


बुलढाणा: जिले के हतेडी खुर्द गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर उनके लापता होने का नाटक रच दिया। घटना का खुलासा करीब 10 दिन बाद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, हतेडी खुर्द निवासी 21 वर्षीय अनिकेत समाधान घायवट ने बुलढाणा ग्रामीण पुलिस थाने में अपने पिता के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। हालांकि जांच के दौरान पुलिस को युवक की गतिविधियों पर शक हुआ, जिसके बाद मामले की गहराई से पड़ताल की गई।

जांच में सामने आया कि 44 वर्षीय समाधान पुजाजी घायवट शराब के आदी थे। इसी बात से परेशान होकर बेटे अनिकेत ने पिता की हत्या कर दी। आरोपी ने पहले पिता के गुप्तांग पर हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को खेत में ले जाकर जला दिया, ताकि सबूत मिटाए जा सकें।

पुलिस पूछताछ में आरोपी बेटे ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल बुलढाणा ग्रामीण पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।