logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: जिले में विषबाधा से आदिवासी परिवार के दो बच्चों की मौत, एक की हालत गंभीर


बुलढाणा: जिले के जलगांव जामोद तहसील में दादुलगांव में विषबाधा से दो बच्चों की मौत होने की घटना सामने आई है। वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। विषबाधा से हुई बच्चों की मौत से परिसर में हड़कंप मच गया है। 

जलगांव जामोद तहसील के दादुलगांव में एक ईंट भट्टे में छप्पन मजदूर काम कर रहे हैं। वहां काम करने वाले मजदूरों के दो बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आसलगांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बच्चों की हालत में कोई सुधार नहीं होने पर  बच्चों को खामगांव रेफर किया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान ही दोनों ही बच्चों की मौत हो गई। जबकि अभी भी एक बच्चे की हालत गंभीर है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

आदिवासी परिवार के बच्चों की विषबाधा से मृत्यु की घटना से स्वास्थ विभाग में खलबली मच गई है। इससे पहले भी गोमल गांव में आदिवासी परिवार के चार बच्चों की मृत्यु हुई थी। अब दादुलगांव में भी विषबाधा का मामला सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।