logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

चंद्रपूर शिवसेना उबाठा के युवासेना जिलाप्रमुख विक्रांत सहारे पर रंगदारी का मामला दर्ज


चंद्रपुर: जिले में शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे) पार्टी के युवासेना जिलाप्रमुख विक्रांत सहारे के खिलाफ चंद्रपुर के रामनगर पुलिस थाने में रंगदारी (खंडणी)का मामला दर्ज किया गया है। वेकोली (WCL) माइंस में कार्यरत जे.वी. हैदराबाद कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर व्यंकटेश्वर रमण रेड्डी से विक्रांत सहारे ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी, ऐसा आरोप लगाया गया है। 

सहारे ने कंपनी पर नाबालिग बच्चों को काम पर रखने और उन्हें पीटने का आरोप लगाते हुए, इस मामले की शिकायत श्रम आयुक्त के पास करने और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने की धमकी दी थी। इसके बाद व्यंकटेश्वर रमण रेड्डी ने रामनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर विक्रांत सहारे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

विक्रांत सहारे फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पहले भी विक्रांत सहारे के खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिससे पुलिस द्वारा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।