logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रिश्वतखोरी मामला: नागपुर में CBI की रेड, निजी कंपनी के मालिक सहित 6 लोग गिरफ्तार, 26.60 लाख रुपये की नकदी बरामद


नागपुर: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 19.96 लाख रुपये की कथित रिश्वतखोरी में सात आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार किया है। जिनमें निजी कंपनी के मालिक, ब्रिज एंड रूफ कंपनी (इंडिया) लिमिटेड के सीएमडी के कार्यकारी सचिव एवं अन्य लोग शामिल हैं।

सीबीआई से मिली जानकारी के अनुसार, एक शिकायत में यह आरोप लगाया गया था कि एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस), ओडिशा का टेंडर हासिल करने के लिए उक्त आरोपियों ने एक साजिश रची गई थी।

यह भी आरोप लगाया गया कि कोलकाता के रहने वाला एक व्यक्ति, ब्रिज एंड रूफ कंपनी (इंडिया) लिमिटेड, कोलकाता के अज्ञात अधिकारियों की ओर से रिश्वत की मांग कर रहा था। जानकारी है कि प्रोपराइटर ने ब्रिज एंड रूफ कंपनी (इंडिया) लिमिटेड के अज्ञात लोक सेवक को 20 लाख रुपये भेजने का भी आश्वासन दिया था।

इसके बाद हवाला चैनल के माध्यम से सीबीआई ने एक जाल बिछाया और दोनों आरोपी  को गिरफ्तार किया। सीबीआई ने उक्त आरोपी से 19.96 लाख रुपये भी बरामद किए। जांच के दौरान, यह पाया गया कि उक्त रिश्वत कथित तौर पर ब्रिज एंड रूफ कंपनी (इंडिया) लिमिटेड के सीएमडी के कार्यकारी सचिव, एक लोक सेवा अधिकारी के लिए थी। उक्त कार्यकारी सचिव एवं अन्य को भी गिरफ्तार किया गया।

सीबीआई ने कोलकाता, दिल्ली, नोएडा, मुंबई, नागपुर, राजकोट आदि सहित विभिन्न स्थानों पर तलाशी ली, जिसमें कई आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य और 26.60 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई।

मालिक को अहमदाबाद में सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां उसे 21 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार हुए बाकी आरोपियों को सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम राजकोट, गुजरात निवासी एच पी राज्यगुरु के मालिक हेतल कुमार प्रवीणचंद्र राज्यगुरु, कोलकाता निवासी शशांक कुमार जैन, नोएडा, उत्तर प्रदेश निवासी सोमेश चंद्र, मुंबई निवासी वीर ठक्कर, दिल्ली निवासी राजीव रंजन, तरंग अग्रवाल और ब्रिज एंड रूफ कंपनी (इंडिया) लिमिटेड के सीएमडी के कार्यकारी सचिव आशीष राजदान हैं।