logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandapur: रिश्ते हुए शर्मसार, कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म


चंद्रापुर: जिले पिता-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म किया। बेटी ने पिता की हरकत की जानकारी माँ और भाई को बताई थी, लेकिन दोनों ने इस पर कुछ नहीं किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं माँ और भाई के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, 15 वर्षीय बच्ची के साथ लगातार उसका पिता बीते कई महीनों से उसका शोषण कर रहा था। बच्ची ने इस बात की जानकारी माँ और भाई को दी, लेकिन दोनों ने पिता को रोकने और कार्रवाई के बजाय उसे नजरअंदाज करते रहे। इस कारण आरोपी का हौसला और बढ़ गया। 

लगातार होते अत्याचार को देखते हुए पीड़ित ने बल्लारशाह पुलिस में इसको लेकर शिकायत दर्ज कराई। पीडिया की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी के अपराध को जान्ने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाकर अपनी मूक हामी देने को लेकर पुलिस ने माँ और भाई के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू दी है।