logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: 65 नाबालिग ड्राइवरों पर एक्शन, पुलिस की चेतावनी- अब बच्चों को गाड़ी दी तो माता-पिता जाएंगे जेल!


चंद्रपुर: चंद्रपुर शहर में नाबालिग बच्चों द्वारा लापरवाही और बेतरतीब ढंग से वाहन चलाने की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस ने एक बड़ी विशेष मुहिम शुरू की है। पुलिस ने शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर नाकाबंदी कर 65 नाबालिग वाहन चालकों को पकड़ा और उनकी गाड़ियां जब्त कर लीं।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने शनिवार शाम को सभी नाबालिगों के माता-पिता (पालकों) को यातायात शाखा में तलब किया। वहां पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी और अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे ने खुद सभी पालकों की काउंसिलिंग (समुदेशन) की और उन्हें बच्चों को गाड़ी न देने की समझाइश दी।

पहली बार दी राहत, आगे से सीधा एक्शन

पुलिस ने बताया कि इस पहली मुहिम का मुख्य उद्देश्य लोगों में जागरूकता पैदा करना था। इसलिए पुलिस ने सद्भावना दिखाते हुए प्रत्येक वाहन से 500 रुपये का जुर्माना वसूल कर गाड़ियों को छोड़ दिया। लेकिन साथ ही पालकों को कड़े शब्दों में चेतावनी भी दी गई है।

25 हजार का जुर्माना और जेल की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि यह केवल पहली और आखिरी चेतावनी थी। इसके बाद अगर कोई भी नाबालिग सड़क पर गाड़ी चलाता हुआ पकड़ा गया, तो वाहन मालिक या उसके माता-पिता के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत 25,000 रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया जाएगा और संबंधित पालकों पर फौजदारी मुकदमा (क्रिमिनल केस) दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।