logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: सोमय्या पॉलिटेक्निक कॉलेज के दो शिक्षकों के खिलाफ रामनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज


चंद्रपुर: चंद्रपुर में जनगणना 2026-27 के कार्य के लिए नियुक्ति आदेश स्वीकार करने के बावजूद काम में टालमटोल करने के आरोप में सोमय्या पॉलिटेक्निक कॉलेज के दो शिक्षकों के खिलाफ रामनगर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में चंद्रपुर महानगरपालिका के जनगणना अधिकारी तथा सहायक आयुक्त (प्र.) सचिन मोरेश्वर माकोडे ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक किरणकुमार पी. मोहोडे और प्रतीक दातार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत सरकार के जनगणना 2026-27 संबंधी आदेश के तहत संबंधित शिक्षकों की नियुक्ति पर्यवेक्षक/प्रगणक के रूप में की गई थी। हालांकि, शासकीय आदेश और नियुक्ति पत्र मिलने के बावजूद उन्होंने जनगणना कार्य में सहयोग नहीं किया और काम करने से बचते रहे, ऐसा शिकायत में उल्लेख किया गया है। इस मामले में 13 मई 2026 की रात रामनगर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है तथा आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।