logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

Chandrapur: पुलिस ने महाकाली कोलियरी में अवैध शराब के अड्डे पर मारा छापा; 8 महिलाएं गिरफ्तार, करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान जब्त


चंद्रपुर: शहर पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महाकाली कोलियरी और आनंद नगर क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 1 लाख 41 हजार रुपये का माल जब्त किया है।

पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर योजना बनाकर कार्रवाई की। जाँच के दौरान पता चला कि ये महिलाएँ मोह फूलों का उपयोग करके अवैध रूप से शराब बना रही थीं और उसे स्थानीय स्तर पर बेच भी रही थीं।

इस मामले में संबंधित महिलाओं के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों द्वारा आगे की जाँच की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस के इस कदम का नागरिकों द्वारा स्वागत किया जा रहा है।