logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

खापरखेड़ा में बड़ा हादसा टला, बस का स्टेरिंग फ्री हुआ, ड्राइवर की सूझबूझ से बची सात यात्रियों की जान


नागपुर: नागपुर के खापरखेड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, कोराडी-नान्दा फ्लाईओवर के पास एसटी महामंडल की एक बस का स्टेरिंग अचानक फ्री हो गया। हालांकि, ड्राइवर की त्वरित समझदारी और सूझबूझ के कारण सभी यात्रियों की जान बच गई।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह करीब 9:30 बजे के दौरान हुई, जब बस नागपुर डिपो से खापरखेड़ा की ओर जा रही थी। जैसे ही स्टेरिंग ने काम करना बंद किया, ड्राइवर ने तुरंत बस को सर्विस रोड के डिवाइडर से टकरा दिया ताकि बस मुख्य मार्ग पर दौड़ते वाहनों से न टकराए। इस समय बस में 6 से 7 यात्री सवार थे, जिन्हें किसी भी प्रकार की चोट या नुकसान नहीं हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही खापरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटाकर रास्ता साफ कराया गया। गनीमत  रही कि सुबह का समय होने के कारण सड़क पर ट्रैफिक कम था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। खापरखेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बस की तकनीकी जांच के साथ आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।