logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: महिलाओं को परेशान करने के शक में खूनी खेल! लात-घूंसों से पीटने के बाद पत्थर से किया वार उतारा मौत के घाट


चंद्रपुर: चंद्रपुर शहर के मित्रनगर चौक पर गुरुवार की आधी रात को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति की लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई करने के बाद पत्थर से सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया है। वारदात की सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस ने तेजी से तपासा का चक्र घुमाया और महज कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को धर दबोचा।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान संतोष अरुण भेंडे के रूप में हुई है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने आरोपी अजय उर्फ ​​एप्पल शंकर पोहनकर को गिरफ्तार किया है। प्राथमिक जांच में हत्या की वजह अवैध संबंधों का शक और पारिवारिक विवाद सामने आ रही है।

'डायल 112' पर मिली थी सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस
मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की रात मित्रनगर इलाके में दो लोगों के बीच हिंसक झड़प होने की जानकारी पुलिस के 'डायल 112' हेल्पलाइन पर मिली थी। सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी; संतोष भेंडे खून से लथपथ मृत अवस्था में जमीन पर पड़े मिले। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल का पंचनामा किया और परिसर में लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगालते हुए जांच शुरू की।

शक के चलते वारदात को दिया अंजाम
पुलिस पूछताछ में आरोपी अजय पोहनकर ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी को शक था कि संतोष भेंडे उसके घर की महिलाओं को परेशान करता था। इसी बात को लेकर गुरुवार की रात मित्रनगर चौक पर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। गुस्से में आकर आरोपी ने संतोष को पहले लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा और फिर पास पड़े भारी पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे संतोष की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। हालांकि, रामनगर पुलिस ने अपने खुफिया तंत्र को सक्रिय किया और मिली गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को वडगांव इलाके से घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।