logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: डीजे में नाचने के दौरान हुआ विवाद में हमला; पिता की मौत, बेटा घायल


चंद्रपुर: शहर के राम सेतु फ्लाईओवर पर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जहां शादी से पहले डीजे को लेकर हुए विवाद में पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान किशोर नत्थूजी पिंपलकर (48, तिरवंजा, भद्रावती) है। वहीं इस हमले में मृतक का बेटा ओम किशोर पिंपलकर (18) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, चंद्रपुर के बाबूपेठ के संदीप पिंपलकर का विवाह समारोह दताला मार्ग स्थित शोमैन सेलिब्रेशन में आयोजित किया गया था। डीजे की धुन पर नाचने के दौरान ओम पिंपलकर का कुछ युवकों के साथ विवाद हो गया। शादी समारोह संपन्न होने के बाद अज्ञात युवकों ने ओम को राम सेतु फ्लाईओवर पर रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस बात की जानकारी जैसे ही ओम के पिता किशोर पिंपलकर को पता चला, वह विवाद को निपटाने गए। हालांकि, इस दौरान आरोपियों ने किशोर के सर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और निचे गिर पड़े।  वहीं आरोपी वहां से फरार हो गए। 

घटना के बाद किशोर और ओम को घायल अवस्था में इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन किशोर पिंपलकर को हालत गंभीर होने के कारण नागपुर रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस मामले में रामनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर हमला करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।