logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: सैलरी न मिलने पर ड्राइवर ने उड़ाया गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


चंद्रपुर: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहां मालिक द्वारा सैलरी न दिए जाने से नाराज एक ट्रक ड्राइवर ने गैस सिलेंडरों से भरा पूरा ट्रक ही पार कर दिया। हालांकि, स्थानीय अपराध शाखा (LCB) ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर इस चोरी का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में ड्राइवर समेत दो आरोपियों और सिलेंडरों के खरीदार को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी किए गए सभी 342 गैस सिलेंडर, ट्रक और करीब 2.47 लाख रुपये की नकदी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ड्राइवर राजेंद्र रामचंद्र काले और उसके साथी कुणाल सुभाष घुरुडे के रूप में हुई है। वहीं, चोरी के सिलेंडर खरीदने वाले आरोपी मोहित पोद्दार को भी गडचिरोली जिले से दबोचा गया है।

क्या है पूरा मामला?
घटना 12 जुलाई की है। चंद्रपुर के पडोली एमआईडीसी स्थित एचपी गैस गोदाम से गैस सिलेंडरों से भरा एक ट्रक रहस्यमय तरीके से चोरी हो गया था। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने पडोली इलाके और हाईवे पर लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले। तकनीकी इनपुट्स के आधार पर पुलिस को चोरी हुआ ट्रक भिषी इलाके में लावारिस हालत में मिल गया, लेकिन उसमें रखे सभी सिलेंडर गायब थे। इसके बाद पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर चिचपल्ली स्थित एक गोदाम पर छापा मारा, जहां चोरी छिपे छिपाकर रखे गए सभी 342 गैस सिलेंडर बरामद हो गए।

18 हजार रुपये के चक्कर में किया कांड
पुलिस पूछताछ में जो खुलासा हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया। दरअसल, ट्रक मालिक ने ड्राइवर राजेंद्र काले की 18,000 रुपये की सैलरी रोक रखी थी। बार-बार मांगने पर भी जब पैसे नहीं मिले, तो ड्राइवर ने गुस्से में आकर अपने साथी की मदद से सिलेंडरों से भरे ट्रक को ही गायब करने की साजिश रच डाली। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजकर पूरे माल की शत-प्रतिशत रिकवरी कर ली है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।