logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: व्हाट्सएप पर ब्लॉक करने से नाराज प्रेमी ने की प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, आरोपी तेलंगाना से गिरफ्तार


चंद्रपुर/राजुरा: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां व्हाट्सएप (WhatsApp) पर ब्लॉक करने और किसी दूसरे से बात करने के शक में एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। चंद्रपुर पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा (LCB) और राजुरा पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को महज कुछ ही घंटों में सुलझाते हुए आरोपी को तेलंगाना से गिरफ्तार कर लिया है।

गिफ्ट देने के बहाने आंखों पर बांधी पट्टी, फिर रेत दिया गला
यह पूरी खौफनाक वारदात राजुरा तालुका के वेकोलि (WCL) धोपटाळा श्रमिक कॉलोनी की है। मृतका की पहचान शीतल रणधीर कुंभारे के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि शीतल का उसके बचपन के दोस्त और तेलंगाना के मंचूरियल निवासी राजेश वेंकटी अट्टेला के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

हालांकि, कुछ महीनों पहले शीतल ने राजेश से दूरी बना ली थी और उसका नंबर व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया था। इसी बात से आरोपी राजेश बुरी तरह चिढ़ा हुआ था और उसे शक था कि शीतल किसी और लड़के से बात करती है। 28 मई की आधी रात को जब शीतल घर पर अकेली थी (क्योंकि उसकी मां और भाई किसी काम से बाहर गए हुए थे), तब राजेश उसके घर पहुंचा। उसने शीतल को सरप्राइज गिफ्ट देने के बहाने उसकी आंखों पर पट्टी बांधी और जैसे ही शीतल ने आंखें बंद कीं, राजेश ने धारदार चाकू से उसका गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया।

मोबाइल कॉल डिटेल्स (CDR) से खुला हत्या का राज
29 मई को जब शीतल का शव घर में मिला, तो इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय अपराध शाखा (LCB) और राजुरा पुलिस ने तुरंत जांच की कमान संभाली। पुलिस ने जब मृतका के मोबाइल के कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड (CDR) और तकनीकी विश्लेषण (Technical Analysis) की जांच की, तो आरोपी राजेश पर शक की सुई घूमी।

पुलिस की एक टीम ने तुरंत जाल बिछाकर आरोपी राजेश वेंकटी अट्टेला को तेलंगाना से धर दबोचा। पुलिसिया पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।