logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: वर्धा नदी में बाढ़, धनोरा-भोयेगांव-गड़चांदूर मार्ग बंद, माल यातायात ठप


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले में वर्धा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। वर्धा और यवतमाल जिलों में भारी बारिश के कारण वर्धा नदी तल में भारी मात्रा में पानी घुस गया है। नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है, इसलिए धनोरा-भोयेगांव-गड़चांदूर मुख्य मार्ग आज सुबह से ही यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

इसके कारण धनोरा और भोयेगांव मार्ग पर पुल के दोनों ओर सैकड़ों मालवाहक ट्रकों की कतार लग गई है और चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इस बीच, प्रारंभिक जानकारी मिल रही है कि नदी में आई बाढ़ के कारण आसपास की खेती को नुकसान पहुँचा है। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।