logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: पूर्व पार्षद अजय सरकार तीन महीने के लिए जिले से तड़ीपार


चंद्रपुर: विभिन्न गंभीर आपराधिक मामलों में नाम आने के कारण बंगाली कैंप क्षेत्र के पूर्व पार्षद एवं भाजपा कार्यकर्ता अजय विमल सरकार को चंद्रपुर के उपविभागीय दंडाधिकारी विशालकुमार मेश्राम ने 14 जुलाई को तीन महीने के लिए चंद्रपुर जिले से तड़ीपार करने का आदेश जारी किया है। अजय सरकार को विधायक सुधीर मुनगंटीवार का करीबी समर्थक माना जाता है। वहीं, विधायक किशोर जोरगेवार समर्थक भाजपा के एक गुट ने उनकी तड़ीपारी की मांग की थी।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2007 से अब तक अजय सरकार के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, अश्लील गाली-गलौज और गंभीर मारपीट सहित कुल 17 गंभीर मामले रामनगर पुलिस थाने में दर्ज हैं। इनमें से 8 मामलों में उन्हें बरी किया जा चुका है, जबकि 9 मामले अभी न्यायालय में लंबित हैं।

दो साल के प्रस्ताव पर तीन महीने की तड़ीपारी

अजय सरकार के खिलाफ जून माह में ही तड़ीपारी का प्रस्ताव तैयार किया गया था, हालांकि वह किसी कारणवश निरस्त हो गया था। बाद में पुलिस ने प्रशासन को दो वर्ष के लिए तड़ीपार करने का प्रस्ताव भेजा। सुनवाई के दौरान अजय सरकार ने कहा कि उनके खिलाफ दर्ज सभी मामले राजनीतिक द्वेष के कारण दर्ज किए गए हैं तथा परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन पर है, इसलिए तड़ीपारी की अवधि कम की जाए।

उनकी दलीलों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उपविभागीय दंडाधिकारी ने उन्हें तीन महीने के लिए चंद्रपुर जिले से तड़ीपार करने का आदेश दिया। आदेश के अनुसार, तड़ीपारी की अवधि के दौरान उन्हें जहां भी निवास करना होगा, वहां के निकटतम पुलिस थाने में नियमित रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।