logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: पति को पत्नी के चरित्र पर था संदेह, कुल्हाड़ी से हमला कर की हत्या


चंद्रपुर: पत्नी के चरित्र पर शक को लेकर पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पत्नी के सोते समय आरोपी ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पोंभुरना तहसील के डोंगर हल्दी में मंगलवार तड़के करीब तीन बजे यह वारदात हुई। मृतक महिला का नाम आशा मनोज लेंगुरे। इस दौरान आरोपी ने अपनी दो बेटियों पर ही कुल्हाड़ी से हमला किया, जिसमें दोनों बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हे इलाज के लिए चंद्रपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी मनोज लेंगुरे को गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी को अपनी पत्नी की चात्रित्र पर शक था। इसको लेकर दोनों के बीच लगातार विवाद चल रहा था। इसी को लेकर मंगलवार तड़के तीन बजे घर की छत पर सभी सो रहे थे, तभी आरोपी कुल्हाड़ी लेकर पंहुचा और पत्नी पर हमला कर दिया। इस हमले में पत्नी की मौके पर मौत हो गई। वहीं आरोपी ने बाजू में सो रही दोनों बच्चियों पर भी हमला कर दिया। जिसमें दोनों बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।