logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की से सामूहिक बलात्कार: दो गिरफ्तार


चंद्रपुर: सावली तहसील के पाथरी थाना क्षेत्र में 21 सितंबर को गांव के बाहर एक स्कूल के शौचालय में मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना हुई। पाथरी पुलिस ने दो संदिग्ध बच्चों समेत दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। तुलाराम तानाजी मडावी (22) और विक्की विनोद कोवे (21) को अदालत में पेश करने पर न्यायाधीश ने उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया। जबकि कानूनी पचड़े में फंसे दोनों बच्चों को किशोर सुधार गृह भेज दिया गया है।

18 सितंबर की रात करीब 9 बजे पाथरी गांव के चार लोग पीड़ित नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर गांव के बाहर स्कूल परिसर में ले गए। वहां शौचालय में उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद उसे गांव में ले जाकर छोड़ दिया। पीड़िता की मां को घटना के चार दिन बाद यानी 21 सितंबर को इस मामले की जानकारी मिली।

वह तुरंत पाथरी थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा (64 (1), 64 (2), (आई), 64 (2) के, 64 (2) एम, 70 (1), 351 (2) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच पाथरी थानेदार नितेश दोरलीकर द्वारा की जा रही है।