logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, चलती बाइक से कूदकर बचाई जान; 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार


चंद्रपुर: स्कूल जा रही एक नाबालिग छात्रा को बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने अपने साथ ले जाकर छेड़छाड़ करने का धक्कादायक मामला वरोरा तालुक्यातील टेमुर्डा परिसर में सामने आया है। आरोपी की हरकत से घबराई छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए चलती बाइक से छलांग लगा दी और अपनी जान बचाई। इस दौरान छात्रा घायल हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए शेगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान गणेश बाळूराम कुमावत (34) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बासडी खुर्द, जयपुर (राजस्थान) का रहने वाला है और वर्तमान में बोर्डा, तहसील वरोरा में रह रहा था।

लिफ्ट के बहाने बाइक पर बैठाया
घटना 29 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे की है। नाबालिग छात्रा स्कूल जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान बाइक से पहुंचे आरोपी ने उसे लिफ्ट देने की बात कही। छात्रा आरोपी की बाइक पर बैठ गई। कुछ दूरी आगे जाने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर चलती बाइक पर ही उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। 


अचानक हुई इस हरकत से छात्रा घबरा गई, लेकिन उसने सूझबूझ दिखाते हुए खुद को बचाने के लिए चलती बाइक से छलांग लगा दी। बाइक से गिरने के कारण उसे चोटें आईं। इसके बाद आरोपी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन शेगांव पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

तकनीकी जांच और CCTV से आरोपी तक पहुंची पुलिस

शेगांव पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और पॉक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी के संबंध में शुरुआत में पुलिस के पास ठोस जानकारी नहीं थी। इसके बावजूद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस ने क्षेत्र से जानकारी जुटाने के साथ तकनीकी विश्लेषण, CCTV फुटेज और गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस आरोपी तक पहुंच गई और घटना के 24 घंटे के भीतर गणेश कुमावत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त कर ली है।