logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

Chandrapur: बाइक दुर्घटना में एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल


चंद्रपुर: चंद्रपुर-बल्लापुर राजमार्ग पर सोमवार शाम एक भीषण हादसा हुआ। एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा शाम करीब साढ़े छह बजे भिवकुंड (विसापुर) के पास नवीन सैनिक स्कूल चंद्रपुर के पास हुआ। हादसे में मारे गए युवक की पहचान संतोषी माता वार्ड, बल्लारपुर निवासी विशाल कैथवास (25) के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान डॉ. जाकिर हुसैन वार्ड, बल्लारपुर निवासी सुरेश शर्मा (25) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विशाल और सुरेश दोनों काम खत्म करके अपनी पल्सर बाइक (MH 34 BX 8982) पर चंद्रपुर से बल्लारपुर लौट रहे थे। नवीन चंद्रपुर गेट के सामने महानगर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। विशाल कैथवास की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। हादसे के बाद विसापुर टोल प्रबंधक दीपक कंचरलावार ने तुरंत दोनों को एम्बुलेंस के जरिए चंद्रपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

हालाँकि, विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया और रास्ते में ही उसकी मौत हो गई, जबकि सुरेश की हालत ज़्यादा गंभीर होने के कारण उसे आगे के इलाज के लिए नागपुर ले जाया गया। घटना की सूचना रामनगर पुलिस को दे दी गई है और पुलिस निरीक्षक आसिफ राजा के नेतृत्व में आगे की जाँच जारी है।