logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: मनपा आयुक्त की शिकायत पर पूर्व पार्षद पप्पू देशमुख के खिलाफ शहर थाने में मामला दर्ज


चंद्रपुर: शहर में दो दिन पहले जनविकास सेना के अध्यक्ष और पूर्व नगर सेवक पप्पू देशमुख ने महापालिका कार्यालय के सामने आंदोलन किया था। इस दौरान उन्होंने चंद्रपुर महानगर पालिका आयुक्त विपिन पालीवाल की कार्यप्रणाली पर तीखी आलोचना की और नारेबाजी की।

आंदोलन के दौरान देशमुख ने नकली नोट आयुक्त पालीवाल के वाहन पर फेंकते हुए विरोध प्रदर्शन दर्ज किया। इस प्रकरण के बाद आज आयुक्त विपिन पालीवाल ने चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन में  शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत में कहा गया है कि पप्पू देशमुख ने उनकी मानहानि की, शासकीय कार्य में बाधा भी उत्पन्न की। नकली नोटें फेंकते हुए उनके वाहन पर हमला किया गया। इस शिकायत के आधार पर शहर पुलिस स्टेशन में पप्पू देशमुख के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच शहर पुलिस कर रही है।