logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: बिहार से चंद्रपुर में पिस्तौल की सप्लाई; दो पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार


चंद्रपुर: अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ स्थानीय अपराध शाखा द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान को बड़ी सफलता मिली है। आज शनिवार को पडोली क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए स्थानीय अपराध शाखा ने बिहार के दरभंगा जिले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो पिस्तौल, दो मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दुर्गेश मिश्रा, रवि पासवान और सुनील सहानी, तीनों  दरभंगा, बिहार राज्य के रूप में हुई है। पडोली क्षेत्र में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के अवैध हथियारों की तस्करी के लिए आने की जानकारी स्थानीय अपराध शाखा की टीम को मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पडोली क्षेत्र में नाकाबंदी कर संदिग्धों को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उनके पास पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस मिले।

इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बिहार से लाया गया यह हथियारों का जखीरा चंद्रपुर में किसे सौंपा जाना था और किस उद्देश्य से मंगाया गया था। मामले में स्थानीय अपराध शाखा द्वारा आगे की गहन जांच की जा रही है।