logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: राजुरा गोलीकांड: क्रिकेट सट्टेबाजी’ और ग्राहक छीनने के विवाद में पापा जाधव की हत्या?


चंद्रपूर: राजुरा न्यायालय परिसर के सामने दिनदहाड़े हुए सनसनीखेज गोलीकांड में गोली चलाने वाले शूटर करण मेकलवार और करण बाविस्कर ने घटना के कुछ ही समय बाद आत्मसमर्पण कर दिया था। मंगलवार को राजुरा पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपियों कार्तिक खामनकर और परवेज शेख को गिरफ्तार किया। राजुरा स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृतक विनोद उर्फ पापा जाधव और मुख्य साजिशकर्ता कार्तिक खामनकर के बीच क्रिकेट सट्टेबाजी के कारोबार तथा जिले मे शराब बंद के वक्त अवैध शराब बिक्री को लेकर पुराने विवाद के चलते हत्या की साजिश रची गई।

कार्तिक खामनकर और पापा जाधव दोनों ही शराबबंदी के दौरान अवैध शराब के कारोबार में सक्रिय थे। इसके बाद दोनों ने क्रिकेट सट्टेबाजी का कारोबार शुरू किया। हालांकि, सट्टेबाजी के कारोबार में कार्तिक के ग्राहक कम होते गए, जबकि पापा जाधव के पास ग्राहकों की संख्या बढ़ने लगी। इसी कारोबार में वर्चस्व को लेकर दोनों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ती गई और इसी विवाद के चलते हत्याकांड को अंजाम दिए जाने की जानकारी सामने आ रही है।

दो महीने पहले हुआ था विवाद, तभी से बढ़ी दुश्मनी

करीब दो महीने पहले कारोबार को लेकर कार्तिक के एक करीबी सहयोगी के साथ पापा जाधव का बड़ा विवाद हुआ था। उस समय कार्तिक और पापा जाधव के बीच भी सीधे तौर पर कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दुश्मनी और बढ़ गई। इसी पुराने विवाद और कारोबार की प्रतिस्पर्धा का बदला लेने के लिए कार्तिक ने पापा जाधव की हत्या की साजिश रची।

शूटरों को जमानत और ‘बड़े गिफ्ट’ का लालच

पापा जाधव की हत्या के लिए कार्तिक ने करण मेकलवार और करण बाविस्कर नामक दो शूटरों को तैयार किया। बताया जा रहा है कि कार्तिक ने शूटरों को जमानत कराने और इसके साथ ही ‘बड़ा गिफ्ट’ देने का लालच दिया था। इस लालच में आकर दोनों शूटरों ने सोमवार शाम पापा जाधव पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर उसकी हत्या कर दी।

चारों आरोपियों को 31 अगस्त तक पुलिस हिरासत

मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मंगलवार को मुख्य आरोपी कार्तिक खामनकर और परवेज शेख, दोनों निवासी राजुरा, को गिरफ्तार किया। आत्मसमर्पण करने वाले दोनों शूटरों और गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों समेत चारों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने चारों आरोपियों को 31 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।