logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: सनसनीखेज वारदात: मायके आई विवाहिता की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या


चंद्रपुर: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां गर्मी की छुट्टियां बिताने मायके आई एक 36 वर्षीय विवाहित महिला की अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात राजुरा तालुका के अंतर्गत आने वाली 'वेकोलि' (WCL) की धोपटाला श्रमिक कॉलोनी में घटित हुई। मृतका की पहचान शीतल रणधीर कुंभारे के रूप में हुई है। इस वीभत्स हत्याकांड के बाद से पूरे इलाके में दहशत और खौफ का माहौल बना हुआ है।

घर में अकेली पाकर वारदात को दिया अंजाम
मिले समाचारों के अनुसार, शीतल कुंभारे कुछ दिन पहले ही अपनी छोटी बेटी के साथ धोपटाला टाउनशिप स्थित क्वार्टर नंबर 52/2 में अपने मायके आई हुई थीं। घटना वाली रात शीतल की मां और भाई देवदर्शन (धार्मिक यात्रा) के लिए बाहर गए हुए थे, जिसके कारण घर में केवल शीतल और उनकी मासूम बेटी ही मौजूद थीं।

रात के समय जब शीतल की बेटी दूसरे कमरे में सो रही थी, तभी अज्ञात हत्यारे ने सूने घर का फायदा उठाकर भीतर प्रवेश किया। आरोपी ने गहरी नींद में सो रही शीतल पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए और फिर बेरहमी से उनका गला रेत दिया। इस जानलेवा हमले में अत्यधिक खून बह जाने के कारण शीतल की मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह सोकर उठी मासूम बेटी, तो खुला राज
यह रूह कंपा देने वाला मामला सुबह तब उजागर हुआ जब मासूम बेटी सोकर उठी। कमरे में जाते ही उसने अपनी मां को खून से लथपथ हालत में मृत पाया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और तुरंत स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही राजुरा पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। राजुरा पुलिस थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। यह हत्या किसी पारिवारिक विवाद के कारण हुई है या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर रवाना कर दी गई हैं।