logo_banner
Breaking
  • ⁕ 1 अगस्त से एसटी में रियायत के लिए स्मार्ट कार्ड अनिवार्य, राज्यभर में 51 लाख यात्रियों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Nagpur: धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार ⁕
  • ⁕ Bhandara: वरठी में दीये की बत्ती से लकड़ी के पुराने घर में लगी आग; जान का नुकसान नहीं, घर में रखा सामान जला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में एमडी ड्रग्स की बिक्री, क्राइम ब्रांच ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Chandrapur

Chandrapur: छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर चिमूर शहर में तनाव


चंद्रपुर: छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में एक आपत्तिजनक पोस्ट ने चंद्रपुर जिले के चिमूर शहर में काफी तनाव पैदा कर दिया है। इस मामले को लेकर सैकड़ों हिंदुत्व कार्यकर्ता चिमूर पुलिस स्टेशन के सामने इकट्ठा हुए और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

सोनू शेख (30) नामक युवक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर संभाजी महाराज के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की। इससे नाराज नागरिकों ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद चिमूर शहर में अतिरिक्त पुलिस बल बढ़ा दिया गया है और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं।