logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: ‘रूम सर्विस’ की आवाज और अकोला-चंद्रपुर का एमडी कनेक्शन, रामनगर पुलिस की ‘फिल्मी स्टाइल’ रेड


चंद्रपुर: युवाओं की जिंदगी बर्बाद करने वाले खतरनाक नशीले पदार्थ मेफेड्रोन (एमडी) की तस्करी करने वाली अंतरजिला गैंग का रामनगर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। जिला परिषद के सामने स्थित ‘सुपर लॉज’ में चल रहे इस काले कारोबार पर पुलिस ने सोमवार देर रात छापा मारकर अकोला और चंद्रपुर के तीन तस्करों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 लाख 30 हजार रुपये कीमत की 22.32 ग्राम एमडी पाउडर, मोबाइल फोन और वजन कांटा सहित कुल 1 लाख 66 हजार 200 रुपये का माल जब्त किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में अब्दुल राजीक अब्दुल रशीद (44), शेख मुस्तफा शेख रहीम कुरैशी (दोनों निवासी अकोला) और मोहम्मद नासीर रियाज शेख (तुकुम तालाब, उस्मानिया मस्जिद के पास, चंद्रपुर) का समावेश है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी, अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे और एसडीपीओ प्रमोद चौगुले के मार्गदर्शन में रामनगर पुलिस निरीक्षक प्रभावती एकुरके के नेतृत्व में की गई। 

रूम सर्विस का आवाज और तस्कर गिरफ्तार

पुलिस को सूचना मिली थी कि सुपर लॉज के कमरा नंबर 25 में कुछ लोग एमडी की बिक्री के लिए रुके हुए हैं। पुलिस को भनक लगने पर आरोपी सबूत नष्ट न कर दें या फरार न हो जाएं, इसलिए सीधे दरवाजा तोड़ना जोखिम भरा था। ऐसे में रामनगर पुलिस के क्राइम ब्रांच के जवान आनंद खरात ने ‘रूम बॉय’ का रूप धारण किया। वह कमरे के दरवाजे तक पहुंचे और सावधानी से आवाज लगाई— “रूम सर्विस...”बाहर पुलिस होने का जरा भी अंदाजा नहीं होने के कारण अंदर मौजूद आरोपी ने बेफिक्र होकर दरवाजा खोल दिया। जैसे ही दरवाजा खुला, पहले से घात लगाए बैठी पुलिस टीम ने कमरे में प्रवेश कर तीनों तस्करों को दबोच लिया।