logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: ट्रक और बस में टक्कर; एक गंभीर, 12 घायल


नागभीड़: आज शुक्रवार 1 सितंबर को सुबह साढे सात बजे के दौरान ट्रक और बस के बीच आमने सामने से टक्कर होने से एक व्यक्ति घायल हो गया जबकि 12 लोगों को चोटें आयी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बस और ट्रक का सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक ड्रायव्हर ट्रक में ही एक घंटा फंसा रहा। क्रेन की सहायता से उसे बाहर निकाला गया। उसे नागपुर के अस्पताल में भरती किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रम्हपुरी आगार की ब्रम्हपुरी से अमरावती बस क्र। एमएच 13 सी यू 8337 यह बस सुबह सात बजे ब्रम्हपुरी से छूटी इसमें वाहक रीना प्रकाश मेश्राम और बस चालक अविनाश रमेश उंबरकर थे। नागभीड़ के सामने एक किमी दूरी पर नवखडा के पास नागपुर से वडसा की ओर ट्रक आरहा था। बस ब्रम्हपुरी से नागपुर की ओर जा रही थी। 

ट्रक चालक ने बस की दिशा में आकर बस को टक्कर मार दी। बस चालक, बस वाहक, ट्रक चालक समेत यात्री घायल हो गए। उन्हें ग्रामीण अस्पताल नागभीड़ में भरती किया गया। ट्रक चालक के दोनों पैर फैक्चर हो गए। उसे नागपुर के अस्पताल में भरती किया गया। आगे की जांच नागभीड़पुलिस स्टेशन के थानेदार के मार्गदर्शन में साखरे कर रहे है।

घायलों में अविनाश रमेश उंबरकर (४०), बस ड्रायव्हर, रीना प्रकाश मेश्राम 3८ वर्ष,(बस वाहक), मारोती प्रभाकर कापगते ४९, नवेगाव बांध निवासी, मुकेश सुधाकर निकोसे २८ , वाढोना, ता। उमरखेड, जिला नागपुर निवासी, स्नेहा गोविंदा वरटे २० खैरी ता. चिमूर निवासी, विलास मारोती विधाते 48 वर्ष वडसा ,संजय रामकृष्ण मोहदे 54 वर्ष ब्रह्मपुरी, मनीषा मोहदे 48, श्लोक संजय मोहदे 16 ब्रह्मपुरी,महेंद्र केवळराम करंबे 44 ब्रह्मपुरी, मंथला महेंद्र करंबे 34,अर्धाश महेंद्र करंबे 7, तुकाराम रामदास चावडे 78 ब्रह्मपुरी का समावेश है।