logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: अज्ञात ट्रक ने दोपहिया को मारी टक्कर, माँ-बेटी की मौके पर मौत; निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग बना जानलेवा


चंद्रपुर: बल्लारपुर और राजुरा के बीच निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अज्ञात ट्रक ने उनके दुपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे राजुरा की एक युवती और उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग के काम के खिलाफ क्षेत्र के नागरिकों में भी काफी गुस्सा है।

ज्योति बंडू रागीत (42) और उनकी बेटी सेजल बंडू रागीत, जो राजुरा के पेठ वार्ड की रहने वाली हैं। अपने दोपहिया एमएच 34 बीएन 5538 वाहन से राजुरा से बल्लारपुर जा रही थीं। वर्धा नदी पर बने पुल को पार करने के बाद जलाराम बप्पा मंदिर के पास एक ट्रक ने उनके दुपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में माँ बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

बामणी-राजुरा से आदिलाबाद तक राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ा करने का काम शुरू है। सड़क की ऊंचाई बढ़ाने के लिए मिट्टी के टीले बिछाए गए हैं। कोई ठोस योजना न होने के कारण इन टीलों की मिट्टी सड़क पर आ रही है। बारिश के दौरान यह खिसक जाती है और बारिश न होने पर धूल का बड़ा गुबार बन जाता है। हाल ही में हुई बारिश के दौरान सड़क पर कीचड़ हो गया, जिससे सड़क पर दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।