logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: उधारी में सिगरेट न देने पर महिला की निर्मम हत्या


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले के राजुरा शहर में मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। रमाबाई नगर इलाके में एक १७ वर्षीय आरोपी ने मात्र एक सिगरेट के विवाद में 55 वर्षीय महिला की कोयते से नृशंस हत्या कर दी। महिला पर इतने बेरहमी से वार किए गए कि उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मृतका कविता रायपूरे अपने घर में अकेली थीं और घर में ही एक छोटा किराना दुकान चलाती थीं। आरोपी, जो इसी क्षेत्र का निवासी है, कविता रायपूरे से सिगरेट उधारी पर लिया करता था। उस पर लगभग एक हजार रुपये की उधारी बाकी थी। 15 जून को तड़के, जब उसने फिर से सिगरेट मांगी और कविता ने पहले की उधारी चुकता किए बिना सिगरेट देने से इनकार कर दिया, तो वह क्रोधित हो उठा। इसके बाद आरोपी ने धारदार कोयता लेकर महिला के घर में  प्रवेश किया और उन पर अंधाधुंध वार करने लगा। हमला इतना भीषण था कि कविता रायपूरे  के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह रक्तरंजित अवस्था में ज़मीन पर गिर पड़ीं। कुछ ही पलों में उनका निधन हो गया। 

घटना की सूचना मिलते ही राजुरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर प्राथमिक पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपी के विरुद्ध हत्या सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। चूंकि वह अल्पवयस्क है, इसलिए उसे बाल सुधारगृह में भेजा गया है। 

देखें वीडियो: